पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर जख्मी

तीन सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |जिले मेंतीन विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में दाखिल काका सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी खोसा रणधीर ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है। सोमवार की सांय वह और लाडी पुत्र दर्शन सिंह निवासी खोसा रणधीर अपने मोटर साइकिल पर गांव को जा रहे थे। गांव मैहना के पास मोटरसाइकिल स्लिप हो गया। जिससे वह दोनों गिरकर घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। थाना मैहना के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने घायलों के बयान लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। इसी तरह गुरप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह राजवीर कौर पुत्री सुरजीत सिंह निवासी लंडेके ने कहा कि वह अपने मोटरसाइकिल पर बस स्टैंड के पास जा रहे थे। उनका मोटरसाइकिल स्लिप होने कारण वह गिरकर घायल हो गए। इसी प्रकार कुलवंत सिंह निवासी ठठी भाई ने बताया कि वह अपने स्कूटर पर जा रहा था। गांव वैरोके के पास कार ने उसे टक्कर मार दी। (संदीप)