- Hindi News
- मांगें मनवाने के लिए प्रबंधकीय कॉम्पलेक्स के बाहर रोष प्रदर्शन
मांगें मनवाने के लिए प्रबंधकीय कॉम्पलेक्स के बाहर रोष प्रदर्शन
बठिंडामोर्चे के दौरान मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां तथा पंजाब खेत मजदूर यूनियन की ओर से अमरजीत सिंह सैदोके मेजर सिंह कालेके की प्रधानगी में जिला प्रबंधकीय कॉम्पलैक्स के सामने धरना देकर नारेबाजी की गई।
इस मौके पर बलौर सिंह घलकलां, दर्शन सिंह हिम्मतपुरा, अवतार सिंह मानूके, बलवंत सिंह बाघापुराना, त्रिलोक सिंह हिम्मतपुरा, सौदागर सिंह खाई, प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि पिछले साल फरवरी महीने में जिला प्रबंधकीय कॉम्पलैक्स के सामने लगे सात दिनों के मोर्चे के दौरान पंजाब सरकार ने जो मांगें मानी थीं उनमें बहुत सारी मांगें लागू करने से सरकार टालमटोल कर रही है। जिनमें आत्महत्या पीड़ित परिवारों के केसों की यूनिवर्सिटी द्वारा पड़ताल करवाकर 2-2 लाख रुपये देने थे। पीड़ित परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी थीं। किसानों के सिर चढ़े कर्जे माफ करने थे। मार्च 2013 से पीछे आत्महत्या पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये देने थे। किसानों मजदूरों पक्षीय कर्जा कानून छह महीनों के अंदर-अंदर बनाना था। परंतु पंजाब सरकार द्वारा चुप्पी धारी हुई है। बलवंत सिंह बाघापुराना ने बताया कि गोबिंदपुरा के खेत मजदूरों को तीन-तीन लाख रुपये भत्ता दिया जाना था।
सरकार द्वारा बहुत सारे परिवारों को मुआवजा एतराज लगाकर रोका हुआ है। इसी तरह जरूरतमंद मजदूरों को 10-10 मरले के प्लाट देने, पहले मिल चुके प्लाट जिनके नाम जमाबंदी जारी हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर-अंदर कर्जे देने थे। परंतु अभी तक किसी भी मांग की ओर ध्यान नहीं दिया। त्रिलोक हिम्मतपुरा ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर बठिंडा मोर्चे के दौरान मानी मांगे लागू की तो आने वाले समय में संघर्ष को और तीव्र किया जाएगा। इस मौके पर नछत्तर सिंह झंडेवाला, बलौर सिंह घलकलां, जरनैल सिंह मल्लेयाना, दर्शन सिंह घोलियां, कुलदीप सिंह मधोके हाजिर थे।(शिवा)
रोष धरना देते भाकियू एकता उगराहां पंजाब खेत मजदूर यूनियन के सदस्य।