- Hindi News
- किसान के खेत से ट्रांसफार्मर का तेल और तांबा चोरी
किसान के खेत से ट्रांसफार्मर का तेल और तांबा चोरी
मोगा |गांव राउकेकलां में किसान के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर तेल तांबा चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया है। थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि बंधनी कलां में तैनात पावरकॉम जेई ने पुलिस को बताया कि गांव राउके कलां में किसान गुरचरण सिंह के खेत में अज्ञात ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए है। (गुलाटी)