- Hindi News
- पूर्व सरपंच को पीटने के आरोप में सात लोग नामजद
पूर्व सरपंच को पीटने के आरोप में सात लोग नामजद
मोगा |दो पक्षोंमें हुए लड़ाई झगड़े का समझौता करवाना गांव के सरपंच को उस समय भारी पड़ा जब एक पक्ष के लोगों ने सरपंच की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल सरपंच के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना मैहना के एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव दोसांझ के सरपंच गुरचरण सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ दिन पहले गांव में राजू कौर अमरजीत सिंह नामक दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। उसने सरपंच होने के नाते दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया था लेकिन अमरजीत सिंह पक्ष के लोग इस राजीनामे से खुश नहीं थे। इसी के चलते अमरजीत सिंह के गुट के लोगों जसवीर सिंह,बॉबी, स्वर्ण सिंह, गुरप्रीत सिंह, जतिंदर सिंह, गुरमुख सिंह जसवीर सिंह निवासी गांव दौसांझ ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। (गुलाटी)