पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में दंपत्ति समेत तीन घायल

पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में दंपत्ति समेत तीन घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रीतनगर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो मुस्लिम परिवारों में हुए झगड़े के दौरान दो पक्षों के दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गए।

सिविल अस्पताल में दाखिल मोहम्मद रियाज निवासी प्रीत नगर मोगा ने बताया कि उसने वकील अहमद निवासी प्रीत नगर मोगा से रुपये लेने थे तो जब वह आज उसके घर पैसे लेने के लिए गया तो वकील अहमद के बेटे बंटी ने उस पर हमला करके घायल कर दिया।

इसी तरह दूसरे पक्ष के अस्पताल में दाखिल खुर्मीदा प|ी वकील अहमद निवासी प्रीत नगर ने बताया कि उन्होंने मोहम्मद रियाज के कुछ पैसे देने थे।

मंगलवार सुबह उसका पति नमाज अदा करने गया था तो इस दौरान रियाज उसके घर पैसे लेने के लिए आया तो इस दौरान रियाज ने उनसे झगड़ा करके मारपीट की। जब उसका पति आया तो उससे भी मारपीट की। जिससे वह दोनों घायल हो गए।

इस संबंधी थाना सिटी साउथ के हवलदार लखवीर सिंह ने घायलों के बयान दर्ज करने उपरांत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। (संदीप)