पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल समाज ने मनाई अग्रसेन जयंती

अग्रवाल समाज ने मनाई अग्रसेन जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब प्रदेश इकाई और अग्रवाल सभा की ओर से वीरवार को महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में मेन बाजार में समागम का आयोजन किया गया। इसमें सभा के समस्त सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके आते-जाते राहगीरों को फलों का प्रसाद वितरित किया। अग्रवाल सम्मेलन पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बांसल ने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे महाराजा अग्रसेन वृद्ध आश्रम एवं यात्री निवास एफसीआई रोड पर समारोह किया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष वीके गुप्ता, प्रांतीय महिला मंडल अध्यक्ष निशा अग्रवाल, प्रांतीय युवा अध्यक्ष रजनीश मित्तल विशेष रूप से उपस्थित होंगे। समागम में अग्रवाल सभा द्वारा बनाए गए मंदिर का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस अवसर पर हरभगवान गोयल, मंजीत कांसल, संजीव जिंदल, अजय मित्तल, गगनदीप मित्तल, कांती गुप्ता आदि उपस्थित थे। (शिवा)

महाराजा अग्रसेन जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते डायरेक्टर डा. चमन लाल सचदेवा अन्य।

मेन बाजार में अग्रसेन जयंती पर फल बांटते अग्रवाल सभा के सदस्य।

शांति के दूत थे महाराजा अग्रसेन

मोगा| लालालाजपत राय मेमोरियल पालिटेक्निक कालेज अजीतवाल में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। डायरेक्टर डा. चमन लाल सचदेवा ने महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन गणतंत्र संस्थापक, अहिंसा के पुजारी आैर शांति के दूत थे। प्रिंसिपल राजकुमार गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन धार्मिक प्रवृति के मालिक थे। धर्म में उनकी गहरी रुचि थीं। इस मौके ईसीई लेक्चरर अवनिंदरपाल सिंह ढिल्लों ने भी अपने विचार पेश किए। इस मौके पर काॅलेज का समूह स्टाफ उपस्थित था।(शिवा)