\"मां-बाप की सेवा से ऊपर कुछ नहीं\'
श्रीरामलीलाकमेटी मोगा की ओर से भगवान राम की लीलाओं पर आधारित रामलीला का शुभारंभ बुधवार रात पुरानी दाना मंडी में हुआ। रामलीला में मुख्यातिथि पहुंचे एसएसपी जतिंदर सिंह खेहरा ने मंच उद्घाटन, समाज सेवी रविंदर गोयल ने भगवान राम के दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित किचलू पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग ने ध्वजारोहण करके रामलीला की शुरूआत की।
एसएसपी खेहरा ने कहा कि जिस तरह श्रवण ने अपने अंधे माता-पिता को चार धामों की यात्रा करवाकर यह सिद्ध किया था कि माता-पिता ही हमारे गुरु है हमें भी श्रवण द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर माता पिता की सेवा करनी चाहिए। रामायण में हमें यही सिखाया गया है कि जिस तरह भगवान राम ने मर्यादा में रहकर राजा दशरथ के कहने पर महलों को त्याग दिया था।
हमें भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। रामलीला में भजन गायक भजन सितारा द्वारा हे महादेव मेरी लाज रहे.., गणपति राखो मेरी लाज से आगाज किया, वहीं पात्रों द्वारा नारद मोह, श्रवण का अपने माता-पिता को तीर्थ धामों की यात्रा करवाना राजा दशरथ द्वारा श्रवण का वध करना आदि दृश्य दिखाए गए।
इस अवसर पर क्लब के उप प्रधान संजीव लड्डू, रामपाल धवन, राजकुमार पासी, पिंटू तायल, प्रवीण सच्चर, मनविंदर सग्गू, पविंदर गोयल आदि उपस्थित थे। (शिवा)
फोटो 6 रामलीला में प्रार्थना में भाग लेते विभिन्न स्वरूपों में सजे पात्र।
रामलीला के मंच पर एसएसपी जतिंदर खेहरा को सम्मानित करते एडवोकेट सुनील गर्ग।
श्रीराम का राजतिलक करते दी मोगा आर्ट्स के सदस्य।
अभिमान के कारण रावण का हुआ अंत: सैनी
मोगा| अभिमानके कारण रावण का अंत हुआ है। हमें भी रामलीला के मंच से यही सीख मिलती है कि जिस तरह भगवान राम ने मर्यादा में रहते हुए अपने राज्य की सेवा की और रावण के अहंकार के चलते उसका अंत हुआ। यह बात दी मोगा आर्ट्स क्लब की ओर से भगवान राम, सीता लक्ष्मण के आयोजित राजतिलक समारोह में मुख्यातिथि पहुंचे ब्लूमिंग बड्स स्कूल के चेयरमैन संजीव सैनी ने राजतिलक की रस्म अदा करते हुए कहीं। राजतिलक समारोह के दौरान भगवान श्री राम के जयघोष जयकारों के बीच सारी दाना मंडी परिसर गूंज उठी। दी मोगा आर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा ने आए मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नवीन सिंगला, तेजभान जिंदल, कश्मीरी लाल जिंदल, सुनील गर्ग, रावल, विन