एसबीआरएस गुरुकुल को मिला एसओई अवाॅर्ड
मोगा| एसबीआरएसस्कूल को ग्लोबल एजुकेशन की ओर से आयोजित समारोह में एसओई अकाडमिक अवॉर्ड 2014 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल एसके खोसला ने बताया कि इस समारोह में विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया था। यह अवार्ड उप प्रिंसिपल पूजा शरीन ने हासिल किया। इस अवसर पर चेयरमैन कवचकरण सिंह सिद्धू ने पूजा शरीन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बेहतरीन कार्यगुजारी के कारण एसबीआरए स्कूल को यह अवार्ड प्राप्त हुआ है। स्कूल के संस्थापक संत बाबा अर्जुन सिंह ने अपने संदेश में पूजा शरीन को बधाई दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल एसके खोसला ने संबंधित संस्थाओं के अध्यापकों छात्राओं को इसके लिए बधाई दी। खोसला ने स्टूडेंट्स अध्यापकों को कहा कि हम आगे भी प्रत्येक वर्ष ओर मेहनत करके यह अवार्ड प्राप्त करने का प्रयास करेंगे तांकि स्कूल का नाम उच्च बुलंदियों पर बना रहे। (संदीप)
उप प्रिंसीपल पूजा सरीन अवार्ड हासिल करती हुई।