- Hindi News
- पतंजलि योग पीठ ने 5 आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प
पतंजलि योग पीठ ने 5 आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प
पतंजलियोग पीठ के सभी पांचों संगठनों की मीटिंग गोपाल गौशाला में हुई, जिसकी अध्यक्षता भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी सचिन गोयल ने की।
इस दौरान उन्होंने बताया की पतंजलि योग पीठ के पांचों संगठन जिले के पांच गांवों को आदर्श गांव के रूप में स्थापित करेंगे, जिसके तहत संगठन अपने अपने गांवों में नियमित योग कक्षा चलाएंगे, उन्हें रोग मुक्त एवं नशा मुक्त करेंगे, सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखेंगे, स्वदेशी चीजें अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, घर घर में जड़ी बूटी वाले पौधे लगाए जाएंगे, किसानों को गो आधारित जहर मुक्त कृषि के लिए प्रेरित किया जाएगा, पीने के साफ पानी जैसी सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। उन्होंनें कहा कि जल्द ही सभी गांवों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे और गांववासियों से विचार विमर्श के बाद उन पर कार्य शुरू हो जाएगा।
बैठक में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी बलविंदर सिंह, युवा भारत के जिला प्रभारी गौरव अग्रवाल, किसान पंचायत के जिला प्रभारी नायब सिंह, महिला पतंजलि योग समिति की जिला सह प्रभारी शैफाली विशेष रूप से अपने अपने सुझाव रखे। बैठक में अभिषेक जिंदल, ललित मित्तल, रोमी बंसल, निर्मला देवी, महल सिंह उपस्थित थे। (शिवा)
गोपाल गोशाला में बैठक करते भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्य।