पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर निकाली जागरुकता रैली

वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर निकाली जागरुकता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएसएफकालेज आफ फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट- डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दवाइयों के गलत उपयोग करने और दवाइयों की लगातार आदत से बचना फार्मासिस्ट के रोल के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर कालेज स्टूडेंट्स और स्टाफ ने मोगा के मेन चौक से लेकर सिविल अस्पताल तक रैली निकाली, जिसको एसएसपी मोगा जतिंद्र सिंह खैहरा ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके उनके साथ एसपी (एच) सतपाल भंगू, आईएसएफ कालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, डायरेक्टर एनके जैन, डा. आरके नारंग विनोद गौतम उपस्थित थे। रैली के दौरान स्टूडेंट्स ने लोगों को दवाइयों का सही उपयोग करने और डाक्टर की सलाह से ही दवाई लेने के प्रति जागरूक किया।

रैली का सिविल अस्पताल पहुंचने पर एसएमओ डा. अरविन्द्र सिंह गिल फार्मासिस्ट राजेश भारद्वाज की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके उन्होंनें फार्मासिस्ट के रोल बारे में विस्तार से जानकारी दी और फार्मासिस्टों को अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। (संदीप)

काॅलेज के विद्यार्थियों द्वारा वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे पर निकाली रैली को रवाना करते एसएसपी जतिंद्र सिंह खैहरा।