लोगों के प्यार ने दिलाया मुकाम : सिप्पी
मोगा |क्या पताथा गांव रौली से शुरू किया गया सफर आज मुझे पंजाबी गीतों में ही नहीं बल्कि पॉलीवुड तक ले जाएगा। यह बात पॉलीवुड और पंजाबी संगीत जगत में अपने गीतों से दर्शकों के चहेते बने मोगा जिले के गांव रौली के जमपल सिप्पी गिल ने रविवार को मेन बाजार में सोनू टेलीकाम के शुभारंभ पर कहीं। उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार से ही मुकाम हासिल हुआ। इस दौरान सोनू टेलीकाम के एम.डी. सोनू खुर्मी उनकी टीम ने सिप्पी गिल का पहुंचने पर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक जोगिंदर पाल जैन के बेटे अक्षित जैन, पूर्व डी.जी.पी. परमदीप सिंह गिल, गुरसेवक घोलियां, सिप्पी गिल, लाडी गिल, सैम अली, डा. राजीव गर्ग, सतीश बांसल, हरिंदर सलीना हाजिर थे।