पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"मर्यादा में रहकर करें काम\'

\"मर्यादा में रहकर करें काम\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |श्री रामलीलाकमेटी की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं पर आधारित रामलीला के तीसरे दिन मुख्य अतिथि पहुंचे एडवोकेट रुपिंद्र कांसल ने भगवान राम के दरबार में ज्योति पूजन, अशोक बांसल ने ध्वजारोहण मोगा धाम श्री चामुण्डा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रोजेक्ट चेयरमैन दविंदर कंडा ने स्टेज का उद्घाटन किया। वहीं अरोड़ वंश सभा के जिला अध्यक्ष प्रदीप धींगड़ा ने रामलीला में अलग अलग स्वरूपों में सजे पात्रों को माला अर्पण की। भजन गायक भजन सितारा ने हे महादेव मेरी लाज रहे, लाज रहे तेरा राज रहे..प्रार्थना के साथ रामलीला की शुरुआत की। इस दौरान सीता स्वयंवर, भगवान परशुराम, लक्ष्मण संवाद राजा दशरथ के दरबार में कैकेयी के दो वर मांगना राम को 14 वर्ष के लिए वनवास भेजना का मंचन हुआ। (शिवा)

रामलीला में ध्वजारोहण की रस्म अदा करते अरोड़ वंश सभा के जिला अध्यक्ष प्रदीप धींगड़ा अन्य।