संकट मोचन संकीर्तन मंडल ने लगाया भंडारा
मोगा |संकटमोचन संकीर्तन मंडल की ओर से शनिवार को पुरानी दाना मंडी में नवरात्रों के उपलक्ष्य में कुलचे चने का भंडारा लगाया गया। इससे पहले मंडल की ओर से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया आते जाते राहगीरों को भंडारे का प्रशाद वितरित किया गया। मंडल के अध्यक्ष प्रवीन जिंदल ने बताया कि मंडल की ओर से प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का संकीर्तन किया जाता है। इस अवसर पर प्रवीन जिंदल, कृष्ण बांसल, सतीश गोयल, राम अवतार, सुनील गोगी, पंकज सिंगला, विक्की वर्मा, अमन शर्मा, रमन बांसल, संजय ठेकेदार आदि उपस्थित थे।(शिवा)
पुरानी दाना मंडी में भंडारे का प्रशाद वितरित करते मंडल के सदस्य।