भरत मिलाप की शानदार प्रस्तुति
श्रीरामलीला कमेटी की ओर से पुरानी दाना मंडी में आयोजित रामलीला की चौथी नाइट का शुभारंभ केबल एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्नी गिल, मंच का उद्घाटन समाज सेवी संजीव कुमार लड्डू और ध्वजारोहण की रस्म समाज सेवी आसीम सिंगला ने संयुक्त तौर पर अदा की। सर्वप्रथम भजन गायक भजन सितारा ने हे महादेव मेरी लाज रहे.., से रामलीला का आगाज किया। इस दौरान रामलीला के पात्रों द्वारा प्रभु श्री राम द्वारा खेवट को गंगा पार करवाने को कहना वनों में भरत द्वारा प्रभु श्रीराम को मिलने आना जैसे दृश्य आकर्षण का केन्द्र रहे। इस मौके पर रामलीला कमेटी के रामपाल धवन ने आए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
रामलीला में पात्रों को माला अर्पण करते समाज सेवी सन्नी गिल।