पौधारोपण काे करें प्रोत्साहित : गिल
मोगा |धरती केबिगड़ रहे प्राकृतिक संतुलन को बचाने में वृक्षों का अहम योगदान है। यह बात डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल ने गांव डरोली भाई में पौधा लगाते समय कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य की पौधों के साथ जन्म से ही सांझ है। हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। इस मौके पर आत्मा स्कीम के डायरेक्टर डा. बलविंदर सिंह, कैप्टन प्यारा सिंह, मेजर सिंह, बलविंदर सिंह, हरबंस सिंह, रतन सिंह, निर्मल सिंह हाजिर थे।