पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान करने को आएं आगे: गुप्ता

रक्तदान करने को आएं आगे: गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|हर तंदरुस्तव्यक्ति जिसका भार 50 किलो से ज्यादा हो साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। इससे जहां एक जरूरतमंद को जिंदगी मिलती है, वहीं मानव का इंसानियत में विश्वास बढ़ता है। यह सहायक सिविल सर्जन डा. नरेश गुप्ता ने वार्ड नं. 25 गुरु हरकृष्ण नगर में शहीद भगत सिंह के 108वें जन्म दिवस पर रूरल एनजीओ ब्लड डोनर क्लब श्री गुरू हरकृष्ण सोशल वेलफेयर क्लब की ओर से लगाए रक्तदान कैप में कही। कैंप का उद्घाटन पूर्व डीजीपी समाज सेवी परमदीप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की ओर से दी कुर्बानी से प्रेरणा लेते नौजवानों ने रक्तदान करके अपने देश प्रति प्यार का प्रगटावा किया। इस अवसर पर रूरल एनजीओ ब्लड डोनर क्लब के अध्यक्ष महिंदरपाल लूंबा ने मोहल्ला निवासियों को बधाई दी। क्लब के अध्यक्ष रणजीत सिंह सचिव परमजीत सिंह ने रक्तदानियों रूरल एनजीओ का धन्यवाद किया। मौके पर जीत सिंह, गुरजंट सिंह, चरन सिंह, जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, बेअंत कौर, सुखदीप कौर, जसप्रीत कौर, कुलजिंदर पाल लूंबा, राज कुमार, अवतार सिंह, हरजिंदर सिंह, डा. सुमी गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, स्टीफन सिद्धू, संगीत कुमार, लवदीप ग्रोवर, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।