शहीदों की सोच पर चलें लोग: डीसी
शहीद-ए-आजमभगत सिंह के जन्मदिन पर शहीद भगत सिंह मार्केट में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल और अकाली नेता रण विंदर सिंह ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित की। डीसी ने कहा कि हमें शहीदों की सोच पर पहरा देना चाहिए, यह समय की मुख्य जरूरत है। जिस तरह शहीद भगत सिंह उनके साथियों ने छोटी सी आयु में फांसी के फंदों को हसते हसते चूम लिया था देश को आजाद करवाने में अपनी कुर्बानियां दी। हमें उनकी कुर्बानियों को याद रखते हुए उनके सपनों को साकार करना चाहिए। इस दौरान अकाली नेता रण विंदर सिंह पप्पू, गोवर्धन पोपली, छिंदरपाल सिंह गिल, रमेश कुक्कू, रमन मक्कड़, एडवोकेट बोधराज मजीठिया उपस्थित थे।
शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह अन्य।