भाई लालो का जन्मदिन मनाया
मोगा |जगत गुरुश्री गुरु नानक देव जी के पहले चरण सेवक भाई लालो का जन्मदिन न्यू विश्वकर्मा वेलफेयर कमेटी और शहर की धार्मिक, सामाजिक जत्थेबंदियों के सहयोग से मनाया गया। इस दौरान अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। समागम में पहुंचे डी.एस.पी. सिटी गुरमेल सिंह को उनकी सम्मानित किया। समागम डा. हरजोत कमल, अक्षित जैन, रण विंदर सिंह पप्पू, अमरजीत भरी ने भाई लालो के जन्मदिन की संगत को बधाई देते कहा कि हमें अपने गुरुओं पीरों के जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाने चाहिए। समागम में मंच का संचालन गुरप्रीत सिंह चीमा ने किया। मौके पर पूर्व विधायक विजय साथी, डा. कुलदीप सिंह गिल, मुकंद सिंह, हरदेव सिंह, दयाल सिंह, राजा सिंह,जोगिंदरसिंह, चरणजीज सिंह, मंजीत धम्मू, सुखविंदर, राजा सिंह, सोहन, नरेन्द्रपाल सिंह, मंजीत मिंदी, विक्रमजीत हाजिर थे।