बच्चों को खेलों के प्रति किया प्रेरित
मोगा |लिटिल मिलेनियमस्कूल में डायरेक्टर अनुज गुप्ता की देखरेख में बच्चों को अलग-अलग रोजगारों संबंधी अवगत करवाया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यापकों ने बच्चों को अध्यापक, इंजीनियर, डाक्टर आदि बनाया बच्चों को इनके रोजगार संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि स्कूल चेयरमैन अशोक गुप्ता की अगुवाई में नन्हें-मुन्हे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलों, कविता मुकाबले, ड्राइंग मुकाबले आदि में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर रीचा आहूजा, मालती ग्रोवर, मीनाक्षी अग्रवाल, तरनजीत कौर हाजिर थे।