पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव को लेकर अमले को करवाई रिहर्सल

चुनाव को लेकर अमले को करवाई रिहर्सल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाचुनावकार अफसर कम डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल की अगुवाई के तहत नगर निगम मोगा नगर पंचायत कोटइसे खां, निहाल सिंह वाला बधनीं कलां की जनरल चुनाव करवाने के लिए तैनात किए गए पोलिंग अमले की रिहर्सल करवाई गई। एडीसी की अध्यक्षता में आईएसएफ कॉलेज ऑफ फार्मेसी घल्लकलां में यह आयोजन हुआ। मौके पर तहसीलदार चुनाव अंजू बाला, समूह सहायक रिटर्निंग अफसर सुपरवाइजर उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम के 50 वार्डों के लिए 102 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए है, जबकि तीन नगर पंचायतों के लिए हर एक नगर पंचायत के 13-13 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है।

बुधवार को पोलिंग अमले को चुनाव प्रक्रिया के बारे जानकारी देते एडीसी।