- Hindi News
- नैतिक शिक्षा परीक्षा में कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम
नैतिक शिक्षा परीक्षा में कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम
गुरुगोबिंद सिंह स्टडी की ओर से लिए गए नैतिक शिक्षा परीक्षा मोगा फिरोजपुर जोन का नतीजा घोषित किया गया। इसमें नेशनल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने परचम लहराया।
पहले ग्रुप में पहली से पांचवीं कक्षा तक चौथी कक्षा की गुरलीन कौर लवप्रीत कौर, पांचवीं कक्षा की जसरीत कौर ने मेरिट, पहली कक्षा के खुशनूर, हरमनजोत, भाविय गोयल, गुरसुखदीप सिंह, खुशविंदरजीत कौर अर्शप्रीत कौर ने उत्साह बढ़ाओ, दूसरी कक्षा के जशनदीप सिंह, खुशप्रीत कौर तीसरा कक्षा के निधीश अरोड़ा जसलीन कौर ने विशेष पोजिशनें हासिल की। दूसरे ग्रुप में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों में से छात्रा हरसिमरन कौर ने मोगा फिरोजपुर जोन में तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा मनजोत कौर सुपर मेरिट साजनप्रीत सिंह मेरिट में रहे। तीसरे ग्रुप में 9वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षा में 11वीं कक्षा की गुनीत कौर ने सुपर मेरिट, राजवीर सिंह ने मेरिट हरगुरमिंदर सिंह 12वीं कक्षा की हरसिमरनजीत ने मेरिट, हरजिंदर सिंह रमनदीप कौर ने उत्साह बढ़ाओ पोजिशनें प्राप्त की।
मोगा फिरोजपुर जोन में अव्वल विद्यार्थियों के साथ स्कूल के सदस्य।