पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा छोड़ने के लिए किया प्रेरित

नशा छोड़ने के लिए किया प्रेरित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजसेवा सोसायटी की ओर से डीएम कॉलेज में नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार लगाया गया। सेमिनार की रहनुमाई सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह संन्यासी ने की। इस अवसर पर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे संदीप शर्मा डीएसपी सिटी ने कहा कि अगर आज इस सेमिनार से विद्यार्थी प्रेरित होकर समाज में लोगों को जागरूक करें तो हम इससे छुटकारा पा सकते हैं। सिविल अस्पताल से सीनियर फार्मासिस्ट राजेश भारद्वाज ने एड्स एक नामुराद बीमारी है और इसके बचाव के प्रभावों से अवगत करवाया। इस मौके पर तेजिंदरपाल सिंह ने नशे के बढ़ रहे प्रभावों से विद्यार्थियों को सूचित किया। नशा छोड़ने के लिए नशा करने वालों को प्रेरित करने के ढंग बताए। संन्यासी ने विद्यार्थियों को प्रण दिलाया कि वह आज इस सेमिनार से मिली जानकारी आम नागरिकों से साझी करेंगे, अगर कोई नशा करता है तो उसको नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर संन्यासी और प्रिंसिपल की ओर से आए हुए मेहमानों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी की ओर से जागरुकता पंफलेट भी बांटे गए। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह संन्यासी, सुखवंत सिंह, तजिंदरपाल सिंह, गुरनाम सिंह, मनजिंदर सिंह, राजेश भारद्वाज, यूगेश गोयल, अश्वनी शर्मा, रविंदर सूद, आरके शर्मा, जतिंदर शर्मा, वरिंदर कौर, डा. बलविंदर सिंह, अनु मित्तल समेत विद्यार्थी उपस्थित थे।

स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए संदीप शर्मा डीएसपी सिटी।

नशा विरोधी सेमिनार के दौरान उपस्थित विद्यार्थी।