चुनावों के लिए तीन ऑब्जर्वर नियुक्त
मोगा |एडिशनल जिलाचुनावकार अफसर कम एडीसी अरविंद पाल सिंह संधू ने बताया कि राज्य चुनाव कमिशन की ओर से जिले में नगर निगम मोगा और नगर पंचायत बधनीकलां, निहाल सिंह वाला कोटइसे खां के करवाए जा रहे चुनावों के लिए तीन चुनाव आब्जर्वर लगाए गए हैं। संधू ने बताया कि नगर निगम मोगा के वार्ड 1 से 25 के लिए हरजीत सिंह आईएएस (मोबाइल नं. 97800.07900) लगाए गए हैं। वार्ड नं. 26 से 50 के लिए चुनाव एसएस जगी आईएएस (मोबाइल नं. 97800.39112) है। इसके अलावा नगर पंचायत बधनी कलां, निहाल सिंह वाला कोटइसे खां के सभी वार्डों के लिए चुनाव आब्जर्वर अरुण सेखड़ी आईएएस (मोबाइल नं. 98722.21702) लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एसएस जगी हरजीत सिंह ने दफ्तर डिप्टी कमिश्नर में जिला चुनावकार अफसर कम डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल से बैठक की आदर्श चुनाव संहिता की पालना चुनाव प्रबंधों के बारे में विचार किया। उन्होंने समूह रिटर्निंग अफसरों के दफ्तरों का दौरा किया। औद्योगिक सिखलाई मेंं काउंटिंग हॉल पोलिंग स्टेशनों की चेकिंग भी की।