- Hindi News
- आखिरी दिन 306 नामांकन भरे गए, 357 उम्मीदवार मैदान में
आखिरी दिन 306 नामांकन भरे गए, 357 उम्मीदवार मैदान में
नामांकनभरने के आखिरी दिन पार्टियों से ज्यादा आजाद उम्मीदवारों की ओर से नामांकन भरे गए हैं। आखिरी दिन 306 ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन भरने के आखिरी दिन तक 357 उम्मीदवार मैदान गए हैं।
नामांकन भरने से पहले ज्यादातर उम्मीदवार वाहेगुरु और भगवान के चरणों में दिखाई दिए। ताकि वोटरों के साथ साथ भगवान का नाम लिया जा सके। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले वार्ड नंबर 15 से शिअद और भाजपा के सांझा उम्मीदवार प्रेम चंद चक्कीवाला ने गुरुद्वारा साहिब बीबी जानकी में माथा टेका और इसके बाद मार्च करते हुए सचिवालय तक पहुंचे, इसी तरह पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे वार्ड नंबर 41 के आजाद और प्रभावशाली उम्मीदवार अभिनव सिंगला गीता भवन में स्वामी सहज प्रकाश से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
इसी तरह अकाली दल भाजपा के वार्ड नंबर 9 से गोवर्धन पोपली ने भी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। वार्ड नंबर 40 से अकाली दल की प्रत्याशी कंचन बाला भी महरियां वाली गली स्थित शनि देव मंदिर में नतमस्तक हुई और जीत की कामना की। वार्ड नंबर 12 से भाजपा अकाली दल के उम्मीदवार के मुनीष मोनराय ने घर से नामांकन भरने निकलने से पहले अपनी मां प्रोमिला मोन राय का आशीर्वाद लिया।
अक्षितको दिया पिता ने आशीर्वाद, पहली बार लड़ रहे चुनाव : पिताजोगिंदरपाल जैन की विरासत संभालने के लिए पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ने के नामांकन भरने से पहले अक्षित जैन ने पिता विधायक जोगिंदरपाल जैन का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अक्षित ने कहा पिता के नक्शे कदम पर चलकर वह शहर की सेवा करेंगे। इस प्रकार अधिकतर उम्म्मीदवारों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। सभी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
शहर में विरानी, प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में चहल पहल
आमलोग अभी नगर निगम चुनाव से दूर दिख रहे हैं। बुधवार को नामांकन भरने का आखिरी दिन था। लगभग दोनों ही मुख्य पार्टियों के उम्मीदवारों की लिस्ट ही कल देर शाम जारी हुई है। इसलिए वह पार्टी के तौर पर खुलकर आम लोगों के बीच प्रचार नहीं कर सके हैं। शहर निवासी भी चुनाव के शोर शराबे से दूर दिखाई दिए हैं, मगर आज प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में चुनाव नामांकन भरने का आखिरी दिन होने के कारण प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का तांता लगा रहा है।
वार्ड नंबर 17 से उम्मीदवार दविंदर तिवारी के नामांकन पत्र दाखिल करवाते विधायक जोगिंदरपाल जैन ओर अक्षित जैन।