- Hindi News
- भाजपा उम्मीदवारों का सहयोग करेगी पार्टी : मोहनलाल
भाजपा उम्मीदवारों का सहयोग करेगी पार्टी : मोहनलाल
भारतीयजनता पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों का डटकर सहयोग करेगी। आने वाले दिनों में भाजपा के कुछ नेता भी प्रचार के लिए शहर में सकते हैं। पार्टी की ओर से हर उम्मीदवार का आगे होकर सहयोग किया जाएगा। घर घर जाकर चुनाव प्रचार करने के लिए पार्टी के जिला कार्यकारिणी की ओर से उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का पाठ पढ़ाया है। पार्टी के उपाध्यक्ष मोहन लाल सेठी के घर पर भाजपा के सभी 17 उम्मीदवारों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें नामांकन भरने से पहले सभी को पार्टी की नीतियों और चुनाव लड़ने की तैयारी के बारे में बताया गया। मोहन लाल सेठी ने कहा कि पार्टी सभी की सभी सीटें जीतेगी।
भाजपा के उपाध्यक्ष के घर मीटिंग के दौरान भाजपा के 17 उम्मीदवार एक साथ।