पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गठबंधन के खिलाफ बागी उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

गठबंधन के खिलाफ बागी उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरोमणिअकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के खिलाफ बागी हुए उम्मीदवारों ने नामांकन फाइल कर दिए हैं। जिन्हें नेताओं ने खुद खड़ा किया है उन्हें छोड़ बाकी की मिन्नत मनोत भी शुरू हो गई है। फार्म वापस लेने वालों की तिथि 14 फरवरी तक है। हालात यह हो गए हैं कि अकाली दल और भाजपा गठबंधन और कांग्रेस और पीपीपी गठबंधन के उम्मीदवारों से चार गुना ज्यादा संख्या आजाद उम्मीदवारों की हो गई है। पार्टी के कुछ ऐसे नेताओं तक ने फार्म भर दिए हैं जो कभी पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ रहते थे। जिसमें पूर्व डीजीपी परमदीप सिंह गिल के बेहद करीबी वार्ड नंबर 22 से कृष्ण सूद, विधायक जोगिंदरपाल जैन के बेटे और मेयर पद के दावेदार अक्षित जैन के विरोध में कैबिनेट मंत्री तोता सिंह के बेहद नजदीकी दविंदर सिंह रनिया ने दो जगहों से नामांकन भर दिए हैं। यही नहीं भाजपा से बागी हुए वार्ड नंबर 10 से पूर्व पार्षद राज बहादुर बंसल और पूर्व पार्षद सुरिंदर सिंह गोगा ने भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिए हैं। वार्ड नंबर 37 से अकाली दल की टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व पार्षद हरी राम के खिलाफ वीरभान दानव ने भी नामांकन दाखिल कर दिए हैं। यही नहीं वार्ड नंबर 41 पूर्व डीजीपी के नजदीकी अभिनव सिंगला ने भाजपा की टिकट ना मिलने के चलते आजाद प्रत्याशी के तौर नामांकन दाखिल कर दिया है।

दोनोंही पार्टियों के लिए नुकसान दायक हैं बागी : अगरदोनों ही पार्टियों की ओर से बागी उम्मीदवारों को नहीं समझाया तो वह पार्टियों के उम्मीदवारों के लिए खतरा बन सकते हैं और इसके परिणाम मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के पदों के दावेदारों को प्रभावित कर सकते हैं।

वार्ड नंबर 22 से आजाद उम्मीदवार कृष्ण सूद

वार्ड नंबर 13 से आजाद उम्मीदवार जगदेव कौर।

वार्ड नंबर 37 से आजाद उम्मीदवार कुसुम बाली।

टिकट मिली फिर कटी, नाराज हो गईं कुसुम

भारतीयजनता पार्टी की ओर से पहले 14 वार्ड की जारी की लिस्ट में वार्ड नंबर 37 से कुसुम बाली का नाम अनाउंस कर दिया था। वह चंडीगढ़ से लौटीं और अपने समर्थकों के साथ खुशी मनाई और प्रचार में जुट गईं। अगली ही रात उन्हें पता लगा कि उनकी टिकट काट भाजपा युवा नेता हितेश गुप्ता की माता सुनीता गुप्ता को दे दी है। कुसुम बाली वार्ड से प्रभावी उम्मीदवार के तौर पर देखी जा रही हैं।

अकाली नेता दविंदर सिंह रनिया की ओर से वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 35 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरे गए हैं।