पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोबर गैस प्लांट लगा तो चुनाव का बायकॉट करेंगे

गोबर गैस प्लांट लगा तो चुनाव का बायकॉट करेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहरके वार्ड न.28 29 के मोहल्ला निवासियों ने मोहल्ले में नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे गोबर गैस प्लांट का निर्माण करने पर चुनाव के बायकॉट का ऐलान किया है।

उन्होंने प्लांट घनी आबादी वाले इलाके में बनाने और इसी जगह पर वर्ष 2008 में नगर काउंसिल प्रधान बरजिन्द्र सिंह बराड़ एमसी गुरचरण कौर की ओर से कम्यूनिटी सेंटर सरकारी स्कूल के निर्माण के लिए रखे गए नींव पत्थर के बोर्ड को तोड़कर फेंकने का आरोप लगाते हुए इस पर रोष जताया है। दोनों वार्ड के निवासियों ने इस गोबर गैस प्लांट के निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाने के लिए विधायक जोगिन्द्रपाल जैन डिप्टी कमिश्नर को लिखित रुप में गुहार लगाई है। वहीं प्रशासन को आगामी दिनों में होने वाले नगर निगम के चुनावों का बहिष्कार करने की कड़ी चेतावनी दी है।

2008में स्कूल कम्यूनिटी सेंटर नींव पत्थर रखा: वर्ष2008 में नगर काउंसिल प्रधान बरजिन्द्र सिंह बराड़ पार्षद गुरचरण कौर की ओर से इसी जगह पर सरकारी स्कूल और कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण के लिए नींव पत्थर रखा गया था। मोहल्ला निवासी परमिंद्र पाल बिन्दर सिंह आरोप लगाया है कि गोबर गैस प्लांट का निर्माण कार्य करवाने से पहले इस जगह की बाउंडरी वाल पर लगे नींव पत्थर को गिरा दिया गया है।

आरटीआईके तहत लेंगे जानकारी: जगतारसिंह, सुखविंद्रपाल सिंह, शमशेर सिंह कुलदीप सिंह ने बताया कि वह नगर निगम से आरटीआई एक्ट के तहत इस गोबर गैस प्लांट के निर्माण कार्य की जानकारी लेंगे। अगर प्रशासन ने घनी आबादी में बनाए जा रहे इस प्लांट के निर्माण कार्य को रोका तो वह कानूनी तौर पर हाईकोर्ट की शरण में भी जाएंगे। क्योंकि यहां पर प्लांट लगाया तो लोगों का जीना मुहाल हो जाएगा। (संदीप शर्मा)

बोर्ड के दिशानिर्देशों पर ही करवाया जा रहा है निर्माण

^बायोगैसप्लांट का निर्माण पंजाब एनर्जी डिवेलपमेंट बोर्ड की हिदायतों पर नगर निगम द्वारा करवाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य कोड आफ कंडक्ट लगने से पहले ही शुरु किया जा चुका है। चरणपालसिंह, एसडीओ, नगर निगम, मोगा।

वर्ष 2008 में रखे गए स्कूल कम्यूनिटी सेंटर का टुकड़े टुकड़े हो गिरा नींव पत्थर।

वार्ड नंबर 28 और 29 के निवासी प्लांट को लेकर रोष जताते हुए।