- Hindi News
- स्वास्थ्य कर्मियों ने चुनाव ड्यूटी कटाने की मांग की
स्वास्थ्य कर्मियों ने चुनाव ड्यूटी कटाने की मांग की
मोगा|22 फरवरीको होने जा रहे पल्स पोलियो के दूसरे राउंड में पहले ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे सेहत विभाग के कर्मचारियों की बड़े स्तर पर कॉर्पोरेशन चुनाव में ड्यूटियां लगा दी गई है।
इससे देश को पोलियो मुक्त करने की कोशिश पर सवालियां निशान लग गया है। मंगलवार को पैरा मेडिकल यूनियन मोगा के प्रधान कुलवीर सिंह ढिल्लो की अगुवाई में एक वफद सिविल सर्जन डा. रेणु मंगला को मिला और विभाग की लापरवाही पर हैरानी तथा गुस्सा प्रकट किया। ढिल्लों ने बताया कि चुनाव कमिशन द्वारा पत्र जारी करके सेहत विभाग के मुलाजिमों को चुनाव ड्यूटी से छूट दी थीं। परंतु प्रशासन द्वारा ड्यूटी संबंधी लिस्ट मांगे जाने पर सिविल सर्जन दफ्तर द्वारा उस पत्र तथा पल्स पोलियो को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग पहले ही आंगनवाड़ी, आशा वर्करों, समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से पल्स पोलियो मुहिम चलाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पैरा मेडिकल कर्मियों की ड्यूटियां तुरंत काटी जाए। मौके पर यूनियन के प्रधान महेन्द्र पाल लूंबा. रंजीत सिंह सिद्धू, प्रधान ढुडीके जसपाल कौर, रेशमा रानी, जसविंदर कौर, चमकौर सिंह, बलविंदर शर्मा, रंजीत सिंह मटवानी, मनदीप सिंह भिंडर हाजिर थे।