पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बम बम भोले के जयघोष के बीच गंगाजल लाने कांवड़िए रवाना

बम बम भोले के जयघोष के बीच गंगाजल लाने कांवड़िए रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रिके पावन पर्व पर शिव को गंगाजल से अभिषेक करने की सदियों पुरानी परंपरा को निभाने को पवित्र तीर्थराज श्री हरिद्वार से गंगाजल लाने को श्री शिव त्रिलोकी नाथ कावड़़ संघ के कावडिय़ों का जत्था बम बम भोले के जयघोष के बीच अध्यक्ष जनक राज गोयल के नेतृत्व में मोगा रोड से रवाना हुआ।

कावड संघ के प्रवक्ता शिव भक्त दीपक सोनू नारंग ने बताया कि संघ करीब दस साल से हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर आता है और हर वर्ष हरीनौ रोड पर स्थित पुरातन शिव मठ डेरा बाबा दुधा धारी में शिव का जलाभिषेक करता है। वीरवार को जत्था हरिद्वार पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि लगातार चार पांच दिन की पैदल यात्रा के बाद वे कोटकपूरा पहुंचेंगे इस मौके रुपिंदर शर्मा, राजीव मलिक, सोनू नारंग, पंकज नारंग, राजू मोंगा, नवीन शर्मा, शिव राज, रिंकू सिंगला, रोहित जग्गी, रमन गोयल, बल्लू तरुण समेत शिव भक्त थे। (परविंदर)

गंगाजल लाने रवाना होता श्री शिव त्रिलोकी नाथ कावड संघ का जत्था।