पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्मविश्वास के लिए अपनाएं पॉजिटिव एटीट्यूड

आत्मविश्वास के लिए अपनाएं पॉजिटिव एटीट्यूड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुरग्रुप आफ कॉलेजज फिरोजशाह में विनिंग विद पॉजिटिव एटीट्यूड एंड कम्यूनिकेशन स्किल विषय पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।

मौके पर पर मोटीवेशनल स्पीकर कम्यूनिकेशन कोच कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर ओम कनोजिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए। गेस्ट लेक्चर में फिरोजपुर कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फिरोजशाह के सीएसई आईटी के दूसरे तीसरे वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। कालेज के चेयरमैन हीरा लाल शर्मा, वाइस चेयरमैन विभौर वशिष्ठ, महासचिव शिवम वशिष्ठ प्रिंसिपल विकास चावला ने आए हुए मेहमान का स्वागत किया। अपने संबोधन में चेयरमैन हीरा लाल शर्मा ने कहा कि कालेज में विद्यार्थियों को सर्वगुण सम्पन्न बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ साथ उनके व्यक्तिगत निखार कम्यूनिकेशन स्किल की ओर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत निखार के बिना इंसान अपने आप में कमी सी महसूस करने लगता है और नौकरी आदि के लिए इंटरव्यू देते समय आत्मविश्वास खो बैठता है। जिसके चलते कई बार हाथ आए नौकरियों के अच्छे मौके निकल जाते हैं। इसी के मद्देनजर समय समय पर कालेज में माहिरों को निमंत्रित करके छात्रों को जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर कालेज के महासचिव शिवम वशिष्ठ ने बताया कि गेस्ट लेक्चर देने के लिए आए माहिर कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर ओम कनोजिया ने छात्रों को और पॉजिटव एटीट्यूड और कम्यूनिकेशन स्किल के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा प्रार्थना पत्र आदि आधुनिक ढंग से तैयार करने की जानकारी दी। इंजी. ओम कनोजिया ने छात्रों को एंड्रायड ऑटो कैड के बारे में बताया। प्रिंसिपल विकास चावला ने मेहमानों को सम्मानित किया।

गेस्ट लेक्चर के दौरान उपस्थित छात्र और फैकल्टी मेंबर।