- Hindi News
- श्रीमद् भागवत सप्ताह महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा
श्रीमद् भागवत सप्ताह महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा
श्रीसनातन धर्म हरि मंदिर में महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर करवाए जाने वाले 26 वें श्रीमद् भागवत सप्ताह महा यज्ञ के उपलक्ष्य में मंगलवार की शाम कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
इसकी अगुवाई सुहागिनों की ओर से कलश उठाकर की गई। शोभा यात्रा के आगे बैंडबाजे और ढोल-नगाड़े बजाए गए। इस अवसर पर पंडित पवन गौड़ ने बताया कि दस फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ में कथा कीर्तन के साथ प्रसिद्ध कथावाचक अपने प्रवचनों और कथा से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से फूलों की वर्षा करके निकाली गई। जो वापस शाम को मंदिर में संपन्न हुई। इस अवसर पर दीपक कौशिक, संजय ठेकेदार, गणपत पाटिल, राजेन्द्र बाबू, जगमाल कुमार, संजय गुप्ता के अलावा महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।
श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में कलश शोभा यात्रा निकालती सुहागिनें।