पैसों के लेनदेन में की मारपीट
मोगा | कस्बानिहाल सिंह वाला में पैसों के लेनदेन के चलते हुए विवाद मे व्यक्ति पर हमला उसे घायल करने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई हरी सिंह ने बताया कि तीर्थ सिंह निवासी निहाल सिंह वाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका पैसों के लेनदेन का विवाद हरजिंदर सिंह के चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हरजिंदर सिंह, घक्का सिंह उर्फ लाला, मोटू सिंह वीरा सिंह निवासी निहाल सिंह वाला ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। एएसआई हरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीर्थ सिंह के बयान पर चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।(गुलाटी)