पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान मालिक ने किराएदार को पीटा

दुकान मालिक ने किराएदार को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | दुकानमालिक से मारपीट कर घायल करने और मारने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने किराएदार समेत उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। थाना सिटी साउथ के एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि विक्रम सच्चर निवासी पुरानी दशहरा ग्राउंड की ओर से पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने अपनी दुकान हरमंदर सिंह निवासी सर्राफा बाजार को किराए पर दी हुई है और हरमंदर सिंह द्वारा दुकान का किराया देने के चलते दुकान का केस अदालत में चल रहा हैं उसने बताया कि 17 सितंबर को हरमंदर सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ आकर उससे मारपीट की और उसे घायल कर दिया और जाते हुए उसे जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। घायल विक्रम सच्चर को सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया। एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान लेने के बाद हरमंदर सिंह समेत उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। (गुलाटी)