पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक और कैंटर की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की हुई मौत

ट्रक और कैंटर की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की हुई मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीबी से टकराने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

बिजली का करंट लगने से व्यक्ति की मौत

लुधियानाफिरोजपुर हाईवे पर शनिवार सुबह लगभग 5 बजे गांव मटवानी मोड़ के नजदीक पशुओं से भरे ट्रक ने विपरीत दिशा से रहे कैंटर को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक और कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक की आंख लगने के चलते हुआ बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अजीतवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच इसकी सूचना समाज सेवा सोसायटी को दी।

पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ट्रकों में बुरी तरह फसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की ओर से घटना की जांच शुरू कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार शनिवार सुबह ट्रक चालक चमकीला सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गांव होमउहड़ जिला फतेहाबाद (यूपी) शनिवार को पट्टी से व्यापारी जीशान की 38 भैंसें ट्रक में लादकर राजपुरा की ओर जा रहा था।

जैसे ही उसका ट्रक गांव मटवानी के नजदीक पहुंचा तो विपरीत दिशा से रहे प्लाइवुज कैंटर से उनकी आपसी टक्कर हो गई। इस घटना में जहां कैंटर चालक हरजिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी रानके तहसील जगराओं (लुधियाना) और ट्रक चालक चमकीला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में ट्रक में लदे लगभग 16 भैंसों की भी जान चली गई। वही 17 अन्य भैसें बुरी तरह घायल हो गई। ट्रक में सवार व्यापारी जीशान को मामूली चोटें आईं हैं। कैंटर में सवार सहायक चालक ने पुलिस को ट्रक चालक की ओर से तेज गति से ट्रक चलाने और गलत दिशा में आकर उनके कैंटर को टक्कर मारने की बात कही है। थाना अजीतवाल के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। जहां प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को इस घटना में ट्रक चालक की गलती होने के बारे में बताया पुलिस की ओर से मामले की ज।ांच जारी है। (संदीप)

मटवानी के पास ट्रक कैंटर की हुई भिड़ंत में बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन।