- Hindi News
- डायरिया के 18 संदिग्ध मरीज मिले, एक रेफर
डायरिया के 18 संदिग्ध मरीज मिले, एक रेफर
संदीप शर्मा/स्वर्ण गुलाटी | मोगा
नगरनिगम और सेहत विभाग की लापरवाही का नतीजा शनिवार को बस्ती मोहन सिंह निवासी व्यक्ति को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। उसकी डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं मामले की भनक लगने पर जिला प्रशासन और सेहत विभाग में हड़कंप मच गया। एसडीएम सुरेंद्र कौर समेत जिला सेहत विभाग की टीमें बस्ती मोहन सिंह में पहुंची और आनन-फानन में मोहल्ला वासियों को डायरिया से बचाव के लिए दवाइयां और अन्य डायरिया पीडितों का पता लगा उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया।
वीरवारसे ही डायरिया पीड़ित पहुंचने शुरू हुए सिविल अस्पताल : पुरानामोगा के गुरुसर बस्ती, रेगर नगर, बस्ती मोहन सिंह से डायरिया पीड़ित वीरवार सांय से ही सिविल अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए थे। डायरिया पीडितों के अस्पताल पहुंचने पर सेहत विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए थे। शनिवार को बस्ती मोहन सिंह निवासी 45 वर्षीय बलदेव सिंह उर्फ पप्पू की हुई मौत से नगर निगम सेहत विभाग के प्रबंधों के दावे की पोल खुल गई।
एकमहीने पहले आप ने नगर निगम को लिखा था पत्र : आमआदमी पार्टी के कनवीनर एडवोकेट नरेंद्र सिंह चाहल ने बताया कि पार्टी की ओर से एक महीना पहले बस्ती मोहन सिंह का दौरा करके मोहल्ले में रहे दूषित पानी के बारे में नगर निगम कर्मियों को मांग-पत्र सौंपकर समस्या का हल करने की मांग की थीं। लेकिन ही किसी नगर निगम कर्मी ने इस और ध्यान दिया और ही गलियों की नालियों सीवरेज के पानी के निकास का उचित प्रबंध किया। इस मौत से प्रशासन को सबक लेते हुए मोहल्ले में पीने के लिए साफ पानी मुहैया करवाने के साथ नालियों में गंदे पानी पर मंडरा रहे मच्छरों से निजात दिलाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने चाहिए, ताकि आने वाले समय में किसी की जान जा सकें।
मृतक बलदेव सिंह पप्पू की फाइल फोटो
डायरिया के 67 संदिग्ध लोगों को दी जा चुकी हैं दवाइयां
सेहतविभाग की ओर से बस्ती मोहन सिंह के गुरुद्वारा साहिब में डाॅ. खुशदीप सिंह की निगरानी में टीम गठित की गई है, जो यहां के रहने वाले लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ संदिग्धों को दवाइयां दे रहे हैं। टीम की ओर से शनिवार को लगभग 67 लोगों को दवाइयां दी जा चुकी हैं।
मांगों को लेकर नगर निगम कर्मी एक महीना रहे थे हड़ताल पर
उल्लेखनीयहै कि कुछ दिन पहले अप