ब्लड डोनर क्लब ने किया खूनदान
मोगा| रूरलएनजीओ क्लब एसोसिएशन की इकाई ब्लड डोनर क्लब के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में रक्तदान किया। इस दौरान क्लब के प्रोजेक्ट इंचार्ज दविंदरजीत सिंह गिल ने बताया कि क्लब की ओर से सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों को रक्त जरूरत पड़ने पर मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को वार्ड नंबर-25 में रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। इसमें 108 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर स्टीफन सिद्धू, जसविंदर सिंह, पवन कुमार, कर्मजीत सिंह घोलियां हाजिर थे। (गुलाटी)
अस्पताल में रक्तदान करता एनजीओ के सदस्य।