पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग दिवस मनाया

इंजीनियरिंग दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| लालालाजपत राय मेमोरियल पालिटेक्निक कॅालेज अजीतवाल में भारत के पहले प्रसिद्ध महान एवं अद्भुत इंजीनियर डा. विश्वेश्वरैया की याद में इंजीनियरिंग दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॅालेज के डायरेक्टर डा. चमन लाल सचदेवा ने छात्रों से कहा कि आज के युग में तकनीकी शिक्षा का महत्व है। बुद्धिजीवियों ने अपनी सूझबूझ, सख्त मेहनत तथा सालों लंबी परीक्षा और तजुर्बों से नई खोजें करके हमारी जिंदगी को आसान आनंदमय तथा सूझबूझ वाला बना दिया है। इसलिए आप भी नई खोजें करके समाज की भलाई तथा देश का नाम रोशन करने के लिए अपने काम में माहिर बनो। इससे तुम्हारी पहचान बनेगी। इस मौके पर कालेज के छात्रों के भाषण मुकाबले करवाए गए। इसमें कॅालेज की छात्रा अमनदीप कौर, मलकीत कौर, संत कौर ने पहला, दूसरा तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर उन्हें सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कालेज स्टाफ मेंबर गुरिंदरपाल सिंह सैंभी, जगविंदर सिंह, कमलप्रीत सिंह, वरिंदरजीत सिंह मौजूद थे। (गुलाटी)