लायंस क्लब ने करवाया समारोह
मोगा| लायंसक्लब मोगा सिटी की ओर से अध्यापक दिवस को समर्पित समारोह का आयोजन गुरु नानक कॅालेज में अध्यक्ष सेवा सिंह मल्होत्रा और प्रोजेक्ट चेयरमैन अमरजीत सिंह की अगुवाई में करवाया गया। समारोह में डीसी परमिंदर सिंह गिल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। समारोह की प्रधानगी प्रिंसिपल डाॅ. जसवीर सिंह, समाज सेवी दलजीत सिंह पप्पी ने की। इस दौरान अध्यापिका अनीता सिंगला, जसकरण सिंह, रोमी को स्मृति चिन्ह देकर उनकी बढिय़ा सेवाओं के बदले सम्मानित किया गया। डीसी गिल ने सम्मानित अध्यापकों को बधाई देते कहा कि अध्यापक विद्यार्थी का रिश्ता बड़ा पवित्र रिश्ता है और जो अध्यापक इस पवित्रता को बनाए रखते है समाज उनको मान सम्मान देकर उनकी हौंसला अफजाई करता है। इस मौके पर सतिंदरजीत सिंह सोढ़ी, बलदेव सिंह, डाॅ. मनमोहन सिंह, डा. केएस गिल, डा. प्रेम सिंह, गुरवीर सिंह, हरनेक सिंह, सरदारी लाल कामरा, प्रिंसिपल गुरदर्शन सिंह बराड़, शंभू नाथ सूद, लक्ष्मी चन्द्र, गुरचरण सिंह संघा, प्रिंसिपल दर्शन सिंह, डा. हरनेक सिंह रोडे हाजिर थे। (शिवा)