- Hindi News
- लोगों ने शहर का विकास नहीं होने पर दी संघर्ष की धमकी
लोगों ने शहर का विकास नहीं होने पर दी संघर्ष की धमकी
नगरनिगम मोगा के पास लोगों के खून पसीने की कमाई में एकत्रित किए टैक्सों के करोड़ों रुपए जमा होने के बावजूद शहर के अंदर विकास कार्य ठप पड़े हैं और नगर निगम अधिकारियों द्वारा विकास कार्य शुरू करवाने की बजाय मंदी के शिकार व्यापारी वर्ग की दुकानें सील करना शर्मनाक बात है।
यह बात एंटी करप्शन अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह सचदेवा ने बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख समस्याओं संबंधी बार-बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। इस संबंधी निगम के बाहर बूट पालिश अभियान भी चलाया गया। मगर एसटीपी मोगा द्वारा तुरंत समस्याओं के हल का भरोसा दिलाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज भी नगर निगम की वाटर सप्लाई में हैवी टीडीएस है और कई स्थानों पर गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में बेसहारा, आवारा पशु घूम रहे हैं। जिनकी संभाल करने में नगर निगम बुरी तरह असफल हो रहा है।
इससे आए दिन हादसे होते हैं और कीमती जानें जाती है। उन्होंने कहा कि निगम के पास करोड़ों रुपए का फंड होने के बावजूद शहर निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है उन्होंने कहा कि प्रशासन तुरंत शहर निवासियों को सहूलियतें प्रदान करें नहीं तो शहर की सभी जत्थेबंदियों के सहयोग से बड़े स्तर पर संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर मोहन लाल खुराना, प्रेम गर्ग, अमरजीत सूद, प्रिंसीपल जसवंत लाल, पुरुषोत्तम लाल अरोड़ा, कुलभूषण सिंगला, जनकराज छाबड़ा, तेजेंद्रपाल सिंह गिल, जोगिंदर पाल सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, बलविंदर भल्ली , विजय कुमार हाजिर थे। (गुलाटी)
पत्रकारों से वार्ता करते एंटी करप्शन के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह सचदेवा।