पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म के मामले में मुंशी ने अदालत में किया सरेंडर

दुष्कर्म के मामले में मुंशी ने अदालत में किया सरेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| शनिवारको दुष्कर्म मामले में शामिल मुंशी की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरजीत सिंह ढिल्लो की अदालत में अपने वकील अनिष कांत शर्मा की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कर दिया। मुंशी गुरविंदर सिंह निवासी सलीना पर रमनदीप कौर नामक महिला के बयानों पर थाना सिटी मोगा में 19 जुलाई 2014 को मामला दर्ज किया गया था। आत्मसमर्पण करने पहुंचे गुरविंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में वह पूर्व प्रधान एडवोकेट सुनील गर्ग के पास बतौर मुंशी तैनात था। इस दौरान उनके पास ही अपने पति के साथ खर्च बांधने के मामले में गांव रतियां निवासी महिला रमनदीप कौर के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। रमनदीप कौर ने पति से तलाक होने की बात कह उसे शादी करने को कहा था। उसने दो साल पहले मंदिर में रमनदीप के साथ शादी कर ली थी। शादी को बाद उसे उसकी प|ी रमनदीप का तलाक होने संबंधी पता चला और उसके चरित्र पर शंका हुई। इस कारण उनका विवाद शुरू हो गया। इसी के चलते उस पर झूठा मामला दर्ज करवाया गया था। वकील अनिष कांत शर्मा ने बताया कि गुरविंदर सिंह ने दो साल पहले रमनदीप से शादी की थी। जबकि शिकायतकर्ता ने 4 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया, वहीं उसके जीजा कुलदीप सिंह को भी इस मामले में झूठा फंसाया गया है। (संदीप)