- Hindi News
- सरकार ने किसानों से किया हमेशा पक्षपात: मानूके
सरकार ने किसानों से किया हमेशा पक्षपात: मानूके
भारतीयकिसान यूनियन पंजाब की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की प्रधानगी में गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में हुई। बैठक में मानूके ने कहा कि अनाज पैदा करने में पंजाब का किसान दूसरे राज्यों के किसानों से अग्रणी है। पंजाब के किसानों ने सख्त मेहनत करके देश के अनाज भंडार भरे हुए। पंजाब के राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है, परंतु आज पंजाब के किसान की हालत तर्सयोग है। पंजाब की किसानी तबाही के किनारे पर खड़ी है। पंजाब सरकार केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों में हमेशा पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की फसली विभिन्नता की मुहिम भी ठप होकर रह गई है। पंजाब सरकार के ढ़ाई साल का लेखा जोखा करने से पता लगता है कि केंद्रीय खेती योजनाओं तहत आए पैसे की समय पर प्रयोग करने कारण 219 करोड़ वापस केंद्र को जा चुके हैं। पंजाब सरकार को खेती नीति पहल के आधार पर हल करनी चाहिए। एक प्रस्ताव में किसानों ने मांग की कि खेती कर्जों की रजिस्ट्री की छूट स्कीम को सक्ती से लागू करने की मांग की। बैठक में महासचिव गुलजार सिंह घलकलां, गुरमीत सिंह संधुयाना, सुरजीत सिंह, जसवीर सिंह, सुखजिंदर सिंह, डा. कुलवंत सिंह, रणहीर सिंह, मंदरजीत सिंह, सूरत सिंह, जसवंत सिंह, सूरत सिंह, अमर सिंह कपूरे, मोहन सिंह जींदड़ा, मेजर सिंह, जसवंत सिंह, बलजिंदर सिंह आदि किसान नेता हाजिर थे। (गुलाटी)