पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"जवानी को नशे में गंवाओ\' का सेहत मंत्री ने किया विमोचन

\"जवानी को नशे में गंवाओ\' का सेहत मंत्री ने किया विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजागृति मंच की ओर से पंजाब के युवाओं में बढ़ रहे नशे के रुझान को रोकने के लिए मंगलवार को सिविल अस्पताल में सेहत मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी की अध्यक्षता में जवानी को नशे में गंवाओ पुस्तक का विमोचन किया गया।

मंच के संस्थापक डाॅ. दीपक कोछड़ ने कहा कि पंजाब में ज्यादातर गांवों के युवा नशे की दलदल में धंस रहे है। ऐसे में यह पुस्तक युवाओं में बांटी जाएगी, जो युवाओं को नशा रहित होने के लिए प्रेरित करेगी। डाॅ. कोछड़ ने कहा कि सेहत विभाग और राज्य सरकार की ओर से पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय है।

उन्होंने शहर की सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वह पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरुकता कैंप लगाए ताकि पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की दलदल से बचकर अपनी जवानी को व्यर्थ होने से बचा सके। वहीं सेहतमंत्री ज्याणी ने कहा कि भारतीय जागृति मंच की ओर से जो युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है वह प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने युवाओं को अपील की कि वह नशों को छोड़कर खेलों अपने कार्यों में लगे ताकि पंजाब की युवा पीढ़ी नशा मुक्त हो सके। इस दौरान संस्था की ओर से सेहत मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। (शिवा)

नाटक पेश करते चेतना कला मंच के कलाकार।

मंच बुराइयों के प्रति करता रहेगा लामबंद: बिलासपुरी

निहाल सिंह वाला| गांवबिलासपुर के बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा साहिब में जन चेतना मंच बिलासपुर की ओर से लड़कियों के जल्द विवाह करने उनको पढ़ाने की शिक्षा देता हुआ नाटक नसीबो और नशे की दलदल में धंस रही नौजवानी की दास्तां पेश करता नाटक शेर अजे मरया नहीं पेश किया गया। इन नाटकों को गुरप्रीत सिंह बिलासपुर ने लिखा निर्देशित किया। इनकी पेशकारी की ग़ज़लगो मनदीप कौर खालसा, सुखविंदर सुक्खी, हरविंदर धालीवाल, हरभजन सिंह भट्टी सूबेदार मेजर तेजा सिंह की ओर से प्रशंसा की गई। इस मौके ग़ज़लगो सुखविंदर शांत ने गजल, हरविंदर धालीवाल ने कविता बिककर बिलासपुरी ने गीत पेश किए। मंच के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मंच लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति लामबंद करना जारी रखेगा। इस अवसर पर कलाकार हंसराज सिंह, जसविंदर कौर, डा. भुपिंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह, प्रदीप सिंह, तरसेम सिंह ने बढ़िया अदाकारी पेश की। इस मौके गुरचरन सिंह,