आरटीआई सीसीआरओ की हुई बैठक
मोगा| गरीबमजदूर और किरती किसान वर्ग के लोगों को आज अपने अधिकारों प्रति जागरूक होने की जरूरत है ताकि समाज से भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। यह शब्द आरटीआई अवेयरनेस फॉर्म सीसीआरओ की हुई बैठक दौरान फार्म के महासचिव शंभू नाथ ने कहे। बैठक में फैसला लिया गया कि सिविल सोसायटी अमृतसर के अध्यक्ष प्रबोध चंद्र बाली को मोगा आने का आह्वान पत्र भेजा जाए ताकि वह यहां आकर कमजोर माध्यम वर्ग के लोगों को उनके अधिकारियों को हासिल करने के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दे सकें। इस अवसर पर चेयरमैन केके अरोड़ा, केवल सिंह, अजीतपाल, जलौर सिंह, डा. हरनेक सिंह, संतोख सिंह, दविंदर आदि उपस्थित थे। (शिवा)