- Hindi News
- सेहत मंत्री ज्याणी ने 6.90 करोड़ के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा
सेहत मंत्री ज्याणी ने 6.90 करोड़ के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा
सिविलअस्पताल में मंगलवार को सेहत संत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने लोगों को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान पान के प्रति जागरूक किया। इस समय उन्होंने साइकिल चलाने की नसीहत के साथ जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक छोड़ने की भी नसीहत दी। जैसे ही वह अपनी कुर्सी पर जाकर बैठे तो सेहत विभाग की ओर से तैनात किए गए वेटर पंडाल में कोल्ड ड्रिंक के गिलास लेकर पहुंच गए और लोगों को बांटने लगे। अब लोग इस असमंजस में दिख रहे थे कि वह कोल्ड ड्रिंक पीकर सेहत मंत्री की बात मानें या फिर अधिकारियों का मान रखें। सेहत मंत्री यहां सिविल अस्पताल में बनने वाले नए जच्चा-बच्चा वार्ड और मदर एंड चाइल्ड मॉनीटरिंग सेल की इमारतों का नींव पत्थर रखने के लिए आए थे।
इस दौरान सेहत मंत्री ने कहा कि जच्चा बच्चा को सेहत सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। भारत के अन्य राज्यों में प्रसव के दौरान बच्चों की मौत दर 1000 के पीछे 40 से 45 है, जबकि पंजाब में यह दर 1000 बच्चों के पीछे केवल 12 है। इसी तरह प्रसव के दौरान यहां दूसरे राज्यों में महिलाओं की मौत दर 1 लाख महिलाओं के पीछे 200 से 300 तक है। वहीं पंजाब में यह दर मात्र 125 है। उन्होंने बताया कि अब सरकार 234 तरह की दवाइयां मरीजों को मुफ्त मुहैया करवा रही है। इसके अलावा 118 तरह की दवाइयां लोगों को सस्ते दाम पर जनऔषधि पर मुहैया करवा रही है।
इस दौरान कृषि मंत्री तोता सिंह ने कहा शिरोमणि अकाली दल सरकार के कार्यकाल दौरान ही प्रदेश का और विशेषकर मोगा जिले का सर्वपक्षीय विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 5 ट्रोमा वार्ड बन रहे हैं, जिनमें एक मोगा को मिलेगा, इसका आश्वासन सेहत मंत्री की ओर से दिलाया गया है।
विधायक जोगिंदरपाल जैन ने सेहत मंत्री का उनके क्षेत्र में अस्पताल के भीतर जच्चा बच्चा वार्ड के लिए 30 बेड का नया वार्ड बनाने और मदर एंड चाइल्ड मॉनीटरिंग सेल स्थापित करने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर स्टेज का संचालन पीएचएससी के चेयरमैन बरजिंदर सिंह बराड़ ने किया और कहा कि सेहत विभाग की ओर से जरूरतमदों की हर सहायता की जा रही है।
छहकरोड़ 90 लाख के प्रोजेक्टों के रखे नींव पत्थर: सेहतमंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ओर कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने साझे तौर पर जिले के कोटईसेखां, धर्मकोट और मोगा के सिविल अस्पताल में 6 करोड़ 90 लाख रुपए के नींव पत