- Hindi News
- भाजपा के सदस्यता अभियान को मिला भारी समर्थन
भाजपा के सदस्यता अभियान को मिला भारी समर्थन
पंजाबअध्यक्ष कमल शर्मा के सुनियोजित कार्यक्रम और पंजाब के कनवीनर लोकेश नारंग के दिशा निर्देशों के तहत अदालतों में सदस्यता कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला कनवीनर दिनेश गर्ग ने कहा की पूरे देश में भाजपा की लहर है जो मोगा में भी दिखाई दे रही है। कैंप मे आने वाले सभी लोग भाजपा की इस लहर से जुड़ना चाहते थे। भाजपा के लीगल सैल पंजाब के को-कनवीनर सुनील गर्ग ने बताया की आज पूरे पंजाब भर में 65 अदालतों में भाजपा की देशव्यापी सदस्यता मुहिम के तहत लीगल सैल से मोगा जिला कचहरी परिसर के बाहर कैंप लगाया गया है। पूरे राज्य में सदस्यता अभियान को पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा के नेतृत्व में भरपूर समर्थन मिला रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पंजाब प्रदेश के सदस्य तरलोचन सिंह गिल गिल, राकेश भल्ला, नीरज सूद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुधीर मित्तल, विनीत चोपड़ा, जिला भाजपा के महासचिव विनय शर्मा, विनोद शर्मा एडवोकेट, मनविंदर सग्गू एडवोकेट, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास बांसल, शहरी अध्यक्ष राहुल गर्ग आदि उपस्थित थे। (शिवा)
जागरूकता के पोस्टर जारी करते राकेश शर्मा एवं सुनील गर्ग।
फरीदकोट| भारतीयजनता पार्टी की ओर से मंगलवार को यहां मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन गगनदीप सिंह सुखीजा की अगुवाई में मेंबरशिप मुहिम की शुरुआत की गई। इस मौके पर एडवोकेट हरप्रताप सिंह, एडवोकेट गौतम बांसल, अतुल गुप्ता, पूर्व जिला प्रधान प्रवीन कुमार और सतपाल गोयल विशेषतौर पर उपस्थित थे। गगनदीप सिंह सुखीजा ने कहा कि बीजेपी की मेंबरशिप मुहिम को जिले भर में भरपूर समर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में गांव, शहर गली मोहल्ले में भी इस मुहिम को तेज किया जाएगा। दिलचस्प तथ्य यह है कि बीजेपी ने जिस चेंबर में अपना मेंबरशिप बूथ लगाया है वह चेंबर एडवोकेट बीरदविंदर सिंह संधवा का है और यह एडवोकेट आम आदमी पार्टी के प्रांतीय नेता कुलतार सिंह संधवा के सगे भाई हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस कार्रवाई पर अपने तीखी प्रतिक्रिया दी है और यह मामला आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज सुच्चा सिंह छोटेपुर के ध्यान में लाया गया है। एडवोकेट बीरदविंदर सिंह ने कहा कि उसके साथ एडवोकेट हरप्रताप सिंह भी बैठते हैं जो भाजपा के नेता हैं। इसके कारण उन्होंने इस चेंबर में मेंबरशिप के लिए कैंप लगाया है