बीएलओ को दी सिखलाई
मोगा | डिप्टीकमिश्नर परमिंदर सिंह गिल की हिदायतों के अनुसार उप मंडल मजिस्ट्रेट कम चुनावकार रजिस्ट्रेशन अफसर सुरिंदर कौर ने विधान सभा हलका 73 मोगा के बीएलओज को 1 जनवरी 2015 संबंधी वोट सुधार सिखलाई यहां बैठक हाल में दी। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर बतौर ट्रेनिंग आब्जर्वर उपस्थित थे। सुरिंदर कौर ने बताया कि फोटो वोटर सूची की सुधराई का कार्य 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है 10 नवंबर तक एतराज पर दावे प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर तक एतराजों का निपटारा किया जाएगा, जबकि 5 जनवरी 2015 को अंतिम लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बीएलओज को ट्रेनिंग देने के साथ साथ वोट सुधराई में बीएलओज के अहम रोल के बारे में भी बताया। उन्होंने समूह बीएलओज को इस राष्ट्रीय ड्यूटी को मेहनत लगन से निभाने के लिए प्रेरित किया।