नालियों में रुके पानी से लोगों में रोष
मोगा| शहरके वार्ड नंबर-8 में पड़ते भीम नगर कैंप में नालियों में गंदा पानी भरने से मोहल्ला वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी पर मंडरा रहे मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का खतरा फैला हुआ है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम कर्मियों की ओर से एक महीना हुई हड़ताल के चलते शहर में सीवरेज व्यवस्था ठप हो गई थी। इसी के चलते शहर के गली-मोहल्लों में सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर गया था। बेशक चाहे हड़ताल खुले को एक सप्ताह से ऊपर समय बीत गया है, लेकिन आज भी कई मोहल्लों में सीवरेज बंद होने के चलते मोहल्ला वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला वासी ऊषा रानी, बिंदू, सोमा ने बताया कि उनकी ओर से नगर निगम कर्मियों को कई बार मोहल्ले की समस्या बारे अवगत करवा चुके हैं। उन्होंने मांग की कि नालियों से गंदा पानी निकलवाकर सफाई करवाई जाए, ताकि मोहल्ला निवासियों को पेश आने वाली समस्याओं से निजात मिल सकें।(गुलाटी)