सीएम डिप्टी सीएम का आभार जताया
मोगा| सरदारनगर वार्ड नंबर-7 के निवासियों की बैठक गुरुद्वारा साहिब में सुरेंद्र सिंह की प्रधानगी में मंगलवार को संपन्न हुई। इस दौरान एक प्रस्ताव पारित करके पूर्व पार्षद प्रेम चंद और अनिल बांसल को नगर निगम वार्डबंदी में शामिल करने पर मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का वार्डवासियों ने धन्यवाद करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अनिल बांसल की ईमानदारी, सेवा भावनाओं सहनशीलता के चलते उन्हें मोगा नगर निगम वार्डबंदी में शामिल किया गया है। इस बैठक में बलवीर सिंह रामूवालिया, अजमेर सिंह लड्डू, अशोक कुमार, हरजीत सिंह, जिंदर सिंह गिल, जसवीर सिंह, तेजेंद्र सिंह गिल, स्वर्ण सिंह, गुरदेव सिंह, उजागर सिंह आदि सदस्य हाजिर थे।
पूर्व पार्षद प्रेम चंद अनिल बांसल।