पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप
गांवजनेर निवासी महिला ने पड़ोसियों पर उसे उसके भतीजे को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। उसे वारिसों की ओर से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। उपचाराधीन गांव जनेर निवासी मंजीत कौर प|ी कर्म सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसियों से रंजिश के चलते झगड़ा चला रहा था। मंगलवार को जब वह घर पर अकेली थी और उसका 11 वर्षीय भतीजा जगदीप टीवी देख रहा था तो पड़ोसियों ने उनके घर घुसकर उससे मारपीट करके घायल कर दिया। यही नहीं उन्होंने उसके भतीजे से भी मारपीट की। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया। (संदीप)