पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बेटियों एक बेटे को एक साथ जन्म

दो बेटियों एक बेटे को एक साथ जन्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| गांववडिंग निवासी महिला ने 15 साल बाद एक साथ टेस्ट ट्यूब बेबी से दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। सिविल अस्पताल में मौजूद गर्भवती महिला गांव वडिंग निवासी बलजीत कौर प|ी मनदीप सिंह की सास सुखविंदर कौर ने बताया कि उसने बेटे मनदीप की शादी 15 साल पहले की थीं। 15 साल बीतने के बाद भी बेटे के कोई संतान नहीं थीं। उन्होंने एक प्राइवेट अस्पताल में आईबीएफ सेंटर में आर्टिफिशियल डिलीवरी (टेस्ट ट्यूब बेबी) से करवाई थीं। उनके पुत्रवधू के प्रसव पीड़ा होने पर वह बलजीत कौर को लेकर अस्पताल आए थे। प्राइवेट डाक्टर ने उनकी पुत्रवधू को खून की कमी बताते हुए रिस्क लेने की बात कहते हुए डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. रजनी सिंगला ने सफलतापूर्वक महिला की प्रसूति करवाई। डाॅ. रजनी सिंगला ने बताया कि दो बेटियां एक बेटा सुरक्षित हैं। (संदीप)